नेपाल में बाढ़ का नया अलर्ट, 7 जिलों में बढ़ा खतरा; मृतकों का आंकड़ा 1000 के पार
नेपाल में बाढ़ का नया अलर्ट, 7 जिलों में बढ़ा खतरा; मृतकों का आंकड़ा 1000 के पार
नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने देश के 7 जिलों में नया बाढ़ अलर्ट जारी किया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे बसे इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
दरअसल, 26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई थी। इस प्राकृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है और हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, नेपाल में 1003 लोगों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में 16 लोगों की जान गई है। चितवन में अब तक सबसे ज्यादा 321 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, 4400 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। लोगों से नदी किनारे और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।

