NEET पेपर लीक विवाद पर आज तीसरे दौर की वार्ता, जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन से जुड़े विवाद पर केंद्र सरकार और CJP के बीच आज तीसरे दौर की अहम बैठक होगी। दोपहर 3:30 बजे होने वाली इस वार्ता में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सरकार का पक्ष रखेंगे, जबकि CJP की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल होंगे। बैठक से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त बैरिकेड्स को वेल्डिंग और लोहे की चेन से मजबूत किया गया है, जबकि वज्र वैन और दंगा-रोधी बल तैनात हैं। CJP अब केवल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक सीमित नहीं रहकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ भी मोर्चा खोलने की तैयारी में है। उधर, हिंसा मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पेलेट गन इस्तेमाल की जांच क्राइम ब्रांच और पेपर लीक मामले की जांच स्पेशल STF को सौंपी गई है।