NCERT की कक्षा-9 की सामाजिक विज्ञान की किताब में बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग और SIR पर नया अध्याय शामिल

नई दिल्ली: NCERT ने कक्षा-9 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में बड़ा बदलाव करते हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयोग पर नया अध्याय शामिल किया है। अब छात्र जानेंगे कि मतदाता सूची कैसे तैयार होती है, उसमें नाम कैसे जोड़े या हटाए जाते हैं और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने में चुनाव आयोग की क्या भूमिका होती है। किताब में SIR के जरिए नए मतदाताओं को जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया है। इसके साथ ही EVM, VVPAT, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट और मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी भी दी गई है। छात्रों को 1977 से 2024 तक के लोकसभा चुनावों के बाद बनी गठबंधन सरकारों का अध्ययन करने की गतिविधि भी दी गई है।