नौडीहा पुलिस ने फरार टीपीएससी के घर चिपकाया इश्तहार
नौडीहा पुलिस ने फरार टीपीएससी के घर चिपकाया इश्तहार
नौडीहा बाजार/पप्पु यादव
नौडीहा बाजार_नौडीहा थाना पुलिस ने बुधवार को फरार अभियुक्त के घर चिपकाए इशतहार नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 26/24 के फरार अभियुक्त शशिकांत जी उर्फ उदेश जी पिता हीरा सिंह ग्राम केदल थाना मनातू जिला पलामू के घर पर छापामारी/गिरफ्तारी हेतु नौडीहा थाना एवं मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विधिवत छापामारी किया गया । फरार रहने की स्थिति में इनके घर पर विधिवत रूप से इश्तहार चिपकाया गया है और एक माह अंंदर उक्त अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके घर को कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के समय उग्रवादी संगठन टीपीएससी के द्वारा ग्राम सलैया में ग्रामीणों के साथ मारपीट के घटना को अंजाम दिया गया था। इस कांड में कई अभियुक्त की पहले जेल भेजा जा चुका है जिसमें नामजत अभियुक्त शशिकांत जी उर्फ उमेश जी फरार चल रहा है।

