नाट्य प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट को मिला प्रथम पुरस्कार

0
1e880688-1d41-45a1-b83d-d7e8cd9c2469

नाट्य प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट को मिला प्रथम पुरस्कार

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर : जिला प्रसाशन के सहयोग से मासूम आर्ट ग्रुप के द्वारा आयोजित विद्यालय स्तरीय नाट्य प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल को प्रथम पुरष्कार मिला. द्वितीय पुरस्कार लोटस अकादेमी को मिला. संत मरियम्स को तृतीय, ग्रीन वैली को चतुर्थ व चिल्ड्रन पैराडाइज़ को पंचम पुरस्कार मिला. एमएसए स्कूल को विशेष पुरस्कार दिया गया. महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय को प्रथम पुरस्कार मिला. सेक्रेट हार्ट के निर्देशक रंजीत कौर को निर्देशन प्रथम पुरस्कार मिला. बेस्ट एक्टर का पुरस्कार सेक्रेट हार्ट के अंश तिवारी को और दूसरा पुरस्कार लोटस अकादेमी के पार्थ शुक्ला को मिला. बेस्ट एक्ट्रेस का पुरष्कार सेक्रेट हार्ट की इशिता रानी व द्वितीय पुरस्कार केजी स्कूल की निहारिका को मिला. हास्य अभिनेता का पुरस्कार एमएसए स्कूल के अभिनव गुप्ता व हास्य अभिनेत्री का पुरस्कार सदर कस्तूरबा की पूर्णिमा कुमारी को मिला. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में सुकुमार मुखर्जी, फजल इमाम, रेनू शर्मा, नविन सहाय व मुनमुन चक्रवर्त्ती शामिल थी. मंच संचालन शालिनी श्रीवास्तव व अविनाश तिवारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मासूम के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव सिंह, अदनान कासिफ , गिरेन्द्र यादव, राज प्रतिक पाल, अमर भांजा, उज्जवल सिन्हा, राजा खान, राहुल वर्मा, मुकेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed