नाथपुर में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; एक चालक घायल

नाथपुर में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; एक चालक घायल*

पालकोट। पालकोट प्रखंड अंतर्गत नाथपुर में देर शाम दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि विपरीत दिशा से आ रही कार के चालक को हल्की चोट लगने सूत्रों से खबर की घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार,कांग्रेस नेता भूषण सिंह अपनी एसयूवी कार से पालकोट से अपने घर टेंगरिया की ओर वापस जा रहे थे। इसी दौरान नाथपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

दुर्घटना में विपरीत दिशा से आ रही कार के चालक नंदकिशोर सिंह, जो रायडीह थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, को हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई।

सूचना मिलने पर एसआई रामप्रवेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं घायल चालक नंदकिशोर सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी बड़े नुकसान या गंभीर जनहानि की सूचना नहीं है।