नारायण सेवा समिति द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच वस्तु वितरण: मानवता की मिसाल
नारायण सेवा समिति द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच वस्तु वितरण: मानवता की मिसाल
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड में नारायण सेवा समिति, जो अपनी सामाजिक सेवाओं और गरीब व असहाय लोगों के उत्थान के लिए जानी जाती है, ने एक बार फिर अपने नेक कार्यों से समाज में मानवता की मिसाल पेश की। समिति ने हाल ही में जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया, जिससे सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।नारायण सेवा समिति ने अपने इस विशेष अभियान के तहत गरीब और असहाय लोगों को राशन , कपड़े अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कीं। इस कार्यक्रम का सतबरवा प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में किया गया, जिसमें विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांगजन, और बेसहारा परिवारों को शामिल किया गया। समिति के अध्यक्ष निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा ने न केवल वस्तुओं का वितरण किया, बल्कि जरूरतमंदों के साथ समय बिताकर उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें भावनात्मक समर्थन भी प्रदान किया।नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष श्री नितेश कुमार उर्फ अकलू बाबा ने इस अवसर पर सिटी न्यूज़ संवाददाता से कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो किसी न किसी रूप में मदद की आवश्यकता महसूस करता है। गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है, और हम इस कार्य को पूरे समर्पण के साथ करते हैं।” उन्होंने दानदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं हो पाता।

