मज़दूर दिवस के मौके पर टफकान टीएमटी स्टील ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

मज़दूर दिवस के मौके पर टफकान टीएमटी स्टील ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

मज़दूर दिवस के मौके पर गिरिडीह में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां टफकान टीएमटी स्टील प्रबंधन ने इस खास दिन को मजदूरों के नाम समर्पित किया।

लंगटा बाबा स्टील के टफकान टीएमटी फैक्ट्री में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक गुप्ता और प्लांट हेड दुलार बेरा ने फीता काटकर की।

इस शिविर में 500 से अधिक मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान हृदय रोग समेत कई मौसमी बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई।

कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में भाग लेकर मजदूरों की जांच की और जरूरी चिकित्सीय सलाह दी।

सिर्फ जांच ही नहीं, बल्कि सामान्य बीमारियों से ग्रसित मजदूरों को प्रबंधन की ओर से निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

इस मौके पर प्लांट हेड दुलार बेरा ने कहा कि मजदूरों का स्वास्थ्य कंपनी की प्राथमिकता है, और मजदूर दिवस के अवसर पर यह पहल उनकी देखभाल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।

You may have missed