मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग नितांत आवश्यक है।
उन्होंने सहकारी संघवाद की भावना से आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि यह मांगें राज्य के लोगों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम हैं। वे राॅंची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में बोल रहे थे।
केंद्र के समक्ष रखीं 31 प्रमुख मांगें
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में राज्य की और से 31 प्रमुख मांगें केंद्र के समक्ष रखीं। उन्होंने कोल कंपनियों से 1.40 लाख करोड़ की लंबित रॉयल्टी राशि की तत्काल वसूली, 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को 2500 प्रतिमाह सहायता देनेवाली ‘मंईयां सम्मान योजना’, ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना और रांची मेट्रो जैसी अधोसंरचना परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाने की मांग उठाई।

