मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने किया मलूटी मंदिरों का दौरा, मां मौलिक्षा मंदिर में की पूजा-अर्चना

दुमका =*माननीय मुख्य सचिव ने मंदिरों का गांव मलूटी का किया दौरा , मां मौलिक्षा मंदिर में की पूजा अर्चना.
माननीय मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित मंदिरों के गांव से प्रसिद्ध मलूटी का भ्रमण किया।उन्होंने सपरिवार मां मौलिक्षा के मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने मलूटी ग्राम स्थित सभी मंदिरों का भी दर्शन किया।इस अवसर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा,पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार,डीएफओ सात्विक व्यास,जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी सहित प्रखंड के अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से भी उन्होंने बात की,ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से माननीय मुख्य सचिव को अवगत कराया।
इसके उपरांत उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने माननीय मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।