मुखिया बिनोद महतो ने किया डीलरों और सेविकाओं के संघ बैठक

0
9892ac2c-4ec1-4f83-ba55-86192b9341d4

मुखिया बिनोद महतो ने किया डीलरों और सेविकाओं के संघ बैठक

डीलर समय निर्धारित पर राशन करें वितरण, सेविकाएं कुपोषित बच्चों को दें फल अंडा

सिमरिया : प्रखण्ड के पुंडरा मुखिया सह मुखिया अध्यक्ष बिनोद महतो ने पुंडरा पंचायत सचिवालय के सभागार कक्ष में पंचायत के डीलरों और आंगनबाड़ी केन्द्र की सेवाकाओं के संघ बैठक किया। बैठक में प्रमुख रूप से जनवितरण दुकान के राशन दुकानों में कम अनाज देना साथ हीं निर्धारित समय पर नहीं देंने की शिकायत बराबर लगते रहती है। इसी के आलोक में डीलरों से आग्रह किया गया है की ससमय कार्डधारियों को अनाज पूरा मात्रा में दें। नहीं देने वाले डीलरों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं को कहा गया कि निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोले साथ हीं कुपोषित बच्चों को फल और अण्डा दें यदि ऐसा नहीं किया गया तो बाध्य होकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर डीलर रामेश्वर राम,तेतर महतो,जीवलाल महतो,नागेंद्र राम,शिवनरायन साहू,मंजू देवी,ललिता देवी,रुति देवी,शोभा देवी,अनिता देवी के अलावे दर्जनों सेविका एवं डीलर शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *