वाटर फ़ॉर वूमेन एंड वूमेन फॉर वाटर कार्यक्रम के तहत हुसैनाबाद नपं में जल दीवाली का आयोजन

0
941dea14-e053-43c2-a36f-bb0980975ff7

वाटर फ़ॉर वूमेन एंड वूमेन फॉर वाटर कार्यक्रम के तहत हुसैनाबाद नपं में जल दीवाली का आयोजन

जल संरक्षण की दिशा में कारगर साबित होगा जल दिवाली कार्यक्रम:-हिमानी बाड़ा

फ़ोटो:-जल दीवाली कार्यक्रम में शामिल नपं कर्मी व समूह की महिलाएं

हुसैनाबाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार  वाटर फ़ॉर वूमेन एंड वूमेन फॉर वाटर कार्यक्रम के तहत जल दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान  समूह की महिलाओं को देवरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का विजिट कराकर जल संरक्षण, रॉ वाटर के फिल्टरेशन प्रकिया की जानकारी दी गई।मौके पर कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक हिमानी बाड़ा ने बताया कि महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं जल दिवाली कार्यक्रम का उद्देश्य है। घरेलू जल प्रबंधन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में महिलाओं को जल उपचार प्रक्रियाओं और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देकर सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल तक पहुंच सुनिश्चित करने की उनकी क्षमता बढ़ाना है।जल दिवाली कार्यक्रम के अंतर्गत पानी के संरक्षण को लेकर महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को वाटर ट्रीटमेंट पर ले जाकर रॉ वाटर के फिल्टरेशन की प्रकिया बताई, ताकि महिलाएं जागरूक हो पानी की कीमत समझ इसके संरक्षण में अपना योगदान दें। महिलाएं ही पानी का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। घर के बर्तन, कपड़े धुलने और अन्य चीजों में पानी का उपयोग ज्यादा करती हैं, इसलिए महिलाओं को पानी का महत्व समझाया गया।मौके पर नगर प्रबंधक नजीबुल्लाह अंसारी,राकेश सिंह, सीएलटीसी देवेन्द्र कुमार,धीरज कुमार,संजीत कुमार समेत समूह की दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *