मुकेश कुमार साव के प्रयास से एक परिवार को मिली मुस्कान, बच्चों का विद्यालय में कराया नामांकन

मुकेश कुमार साव के प्रयास से एक परिवार को मिली मुस्कान, बच्चों का विद्यालय में कराया नामांकन।

बेंगाबाद :- बेंगाबाद के हरिला पंचायत के रनियाटांड़ गांव निवासी मनोज दास वर्ष 2025 में दुर्घटना का शिकार होने के बाद लंबे समय तक बीमार रहे और उनका निधन हो गया। उनके पीछे दो छोटे बच्चे 7 वर्षीय आस्तिक कुमार और 9 वर्षीय दीपिका कुमारी बेसहारा हो गए थे।

बच्चों की शिक्षा न रुके, इसके लिए समाजसेवी मुकेश कुमार साव ने मानवीय पहल की। उनके प्रयास से सोमवार को दोनों बच्चों का SHNP पब्लिक स्कूल, आनंदनगर (हरिला मोड़) में नामांकन कराया गया।

इस नेक कार्य में Smile For All एवं प्रयास पहल के फाउंडर सुबोध सर, विद्यालय के डायरेक्टर सुभाष पांडे और प्रिंसिपल संजय सर का सहयोग रहा। नामांकन के मौके पर अशोक साव, उपमुखिया बहादुर दास और बच्चों की माता सुमित्रा देवी मौजूद रहीं।

मुकेश साव ने कहा कि यह पहला प्रयास नहीं है। इससे पहले भी 3 बच्चियों की शिक्षा पिछले दो वर्षों से सहयोग के माध्यम से जारी है। उनका कहना है कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।