मुफ्फसिल थाना में बैठक, लॉ एंड ऑर्डर और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बनी रणनीति

मुफ्फसिल थाना परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में सभी मुखिया और वार्ड कमिश्नर समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।बैठक में क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर संबंधित कई गंभीर विषयों पर चर्चा की गई ।इस दौरान सभी लोगों ने अपने क्षेत्र से संबंधित कई परेशानी और जानकारी को साझा किया ।वही बैठक के दौरान बताया गया पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पब्लिक पुलिसिंग के माध्यम से क्षेत्र के लॉ एंड ऑर्डर और क्राइम और क्रिमिनल पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चर्चा की गई वही आगामी पर्व त्यौहार को भाई चारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में को लेकर भी चर्चा की गई वही सभी से अपने क्षेत्र के लोगों को ठगी ,साइबर क्राइम समेत पोक्सो जैसे क्राइम,नशा मुक्ति जैसे गंभीर विषय को लेकर लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया वही बताया गया आने वाले दिनों में पुलिस गांव पंचायत और मोहल्ले में लोगों के साथ बैठक करेगी