मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में शिशु एवं नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. समीक्षा सोनथालिया ने संभाली जिम्मेदारी

मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में शिशु एवं नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. समीक्षा सोनथालिया ने संभाली जिम्मेदारी

मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में डॉ. समीक्षा सोनथालिया ने शिशु एवं नवजात रोग विशेषज्ञ (Child & Newborn Specialist) के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं।

डॉ. समीक्षा सोनथालिया के अस्पताल से जुड़ने के साथ ही अब बच्चों एवं नवजात शिशुओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, सटीक जांच एवं आधुनिक उपचार की सुविधाएं मर्सी हॉस्पिटल में उपलब्ध होंगी। उनके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ गिरिडीह सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा।

मर्सी हॉस्पिटल परिवार ने डॉ. समीक्षा सोनथालिया का हार्दिक स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से अस्पताल की बाल एवं नवजात चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मर्सी हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और नवजात शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें डॉ. सोनथालिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

You may have missed