केतार थाना दिवस में छह मामलों की सुनवाई, दो का मौके पर हुआ निष्पादन
केतार थाना दिवस में छह मामलों की सुनवाई, दो का मौके पर हुआ निष्पादन
केतार (गढ़वा)। केतार थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के दौरान कुल छह मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष चार मामलों की सुनवाई अगली निर्धारित तिथि पर की जाएगी। थाना दिवस की अध्यक्षता अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद एवं आपसी विवाद जैसे मामलों का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। थाना दिवस में प्रमुख चंद्रावती देवी, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई और शेष मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया।

