मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना, देश के विकास और विश्वगुरु भारत के लिए मांगा आशीर्वाद
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना, देश के विकास और विश्वगुरु भारत के लिए मांगा आशीर्वाद
गिरिडीह: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा (सिंकु) के नेतृत्व में बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत माता के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पूजा की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं की सराहना की। साथ ही देश की आर्थिक मजबूती, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कामना की गई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार मजबूत हुआ है और देश विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। इस अवसर पर मां गंगा और मां भारती से भारत के उज्ज्वल भविष्य तथा देश को विश्व का नंबर एक राष्ट्र बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, चुन्नू कांत, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री संदीप डंगेच, सुभाष सिन्हा, कामेश्वर पासवान, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा विनीता कुमारी, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, सुनीत सिंह, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, मनोज संघई, सुमन सिन्हा, ओम प्रकाश गुप्ता, संजीत सिंह, शैवाल घोष, अजय पाठक, नीलू सिन्हा, प्रकाश मिश्रा, अंशु सिंह, मनोज राम, टिंकू सिन्हा, अमित आर्या, वीरेंद्र वर्मा, सुजीत सिंह, अमर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

