भाजपा नेता सुरेश साव ने दिवंगत कार्यकर्ता सुनील कुमार के परिजनों से की मुलाकात, दी आर्थिक सहायता

गिरिडीह विधानसभा के नगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 09 के अध्यक्ष, मृतक सुनील कुमार, छोटन के न्यु बरगंडा आवास पर बुधवार को शोकाकुल परिवार से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सुरेश साव ने मिलकर शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया एंव हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान सुरेश साव ने स्व. सुनील कुमार के पीड़ित पत्नी को कुछ नकद राशि को रूप में आर्थिक सहयोग दिया।

श्री साव ने कहा कि सुनील भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। कार्यकर्ता के रूप में शहर में उनकी पहचान थी। असमय उनका जाना अत्यंत दुखदाई है।

मौके पर नगर अध्यक्ष, जयशंकर सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, सुमन सिन्हा, अमर सिन्हा, शैबाल घोष, पाठक जी, राजेश जायसवाल मौजूद रहे।