मनिका- सीओ अमन कुमार की अध्यक्षता में बालू की समस्या के समाधान हेतु मुखिया के साथ की बैठक
मनिका- सीओ अमन कुमार की अध्यक्षता में बालू की समस्या के समाधान हेतु मुखिया के साथ की बैठक।
मनिका-मनिका प्रखंड कार्यालय के सभागार में दिन गुरुवार को सीओ अमन कुमार की अध्यक्षता में बालू की समस्या से निजात पाने को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया तथा पंचायत सेवक के साथ बैठक किया गया। उक्त बैठक में मनिका के चार बालू घाटों दुंदू पंचायत के दोमुहान बालू घाट, सिंजो पंचायत के औरंगा बालू घाट, कोपे पंचायत के बालू घाट तथा रॉकी कला पंचायत के बालू घाट से बालू उठाव करने तथा इन बालू घाटों से अन्य नजदीकी पंचायतों को चालान के माध्यम से बालू की उठाव करने तथा पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं में बालू की आपूर्ति किए जाने को लेकर बैठक किया गया। बताते चलें मनिका प्रखंड के पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने बालू की समस्या को लेकर पिछले दिनों उपयुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मिलकर उन्हें इस बात से अवगत कराया कि प्रखंड में बालू के अभाव में पीएम आवास तथा अबुआ आवास जैसे महत्वपूर्ण योजना अधर में लटक गई है। जिसके बाद उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर बैठक आयोजित किया गया। मनिका प्रखंड में ग्रेड 1 में चार बालू घाट आते है और इन्हीं घाटों से सभी पंचायतों को बालू की आपूर्ति किए जाने से संबंधित आज की बैठक में एक प्रारूप तैयार कर उपायुक्त लातेहार को भेजा जा रहा है।

