मनातू के रंगैया में भव्य भक्ति जागरण, अजीत यादव ने दिया भाईचारे का संदेश

त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आपसी भाईचारे के प्रतीक है…अजीत कुमार यादव।

मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

मनातू (पलामू )प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रंगेया पंचायत के ग्राम रंगेया में लक्ष्मी पूजा के पावन पर्व पर श्रद्धा,उल्लास और भक्तिमय माहौल के साथ धूमधाम से मनाया गया।लक्ष्मी पूजा के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेलवे इंजिनियर अजीत यादव रंगेया पंचायत के मुखिया पति अंतु सिंह और विशिष्ट अतिथि मनातू प्रखंड के लोकप्रिय जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला ने पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मंच का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अरबिंद यादव ने किया।जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात माता लक्ष्मी व भगवान गणेश के भजनों पर झूमते रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को पूजा कमेटी के लोगों ने फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।मुख्य अतिथि अजीत यादव ने पूजा पंडाल में स्थापित माता लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख शांति समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।समारोह को संबोधित करते हुए अजीत यादव ने कहा की त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं।भक्ति जागरण जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।और आपसी सौहार्द मजबूत होता है।लक्ष्मी पूजा का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और सफलता लेकर आए।जागरण कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए प्रसिद्ध गायिका जयमाला ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।देर रात तक चले इस कार्यक्रम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष संजय यादव,पिंटू यादव,प्रमोद यादव, सरजू पासवान, सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र यादव,नारायण साहू,कमलेश मेहता,संजय यादव,उमेश यादव,वार्ड सदस्य प्रमोद यादव सहित सभी पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

You may have missed