महर्षि वेद व्यास परिषद ने किया विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

महर्षि वेद व्यास परिषद ने किया विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाकर समाज को करें सशक्त : डॉ कुलदेव

अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी हो मछुआ आयोग का गठन : रामाशंकर चौधरी

गढ़वा : महर्षि वेदव्यास परिषद जिला इकाई गढ़वा के तत्वाधान में विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के माध्यम से मनोनीत विधायक प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले और सरकारी सेवा में योगदान करने वालों को भी पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उनका मनोबल बढ़ाया गया। मुख्य रूप से उपस्थित महर्षि वेदव्यास परिषद झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि पूरे झारखंड में निषाद समाज से एक भी विधायक नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन खुशी इस बात की भी है कि कम से गढ़वा और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए विधायकगणों ने अपना प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। विश्रामपुर विधानसभा से बसंत चौधरी और गढ़वा विधानसभा से दिनेश चौधरी को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। इसके लिए संगठन की ओर से बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि निषाद समाज के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान हो ताकि लोग समान अधिकार के साथ अपना जीवन यापन कर सकें। भवनाथपुर एवं डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से भी विधायकगण अपना प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत करें ताकि वहां का भी विकास हो सके। इसके अलावा चुनाव के पश्चात पलामू लोकसभा के सांसद महोदय से जो वार्त्तालाप हुई थी, उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी घोषणा की जाएगी। इस तरह समाज के लोगों को अपने अधिकार पाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और कर्तव्यों का पालन करने भी सिखाया जाएगा। तो निश्चित तौर पर समाज का पूर्ण विकास होने से कोई नहीं रोकेगा। परंतु इसके लिए समाज के भी गणमान्य लोगों के साथ-साथ सभी माताओं-बहनों, युवा साथियों को भी ईमानदारी के साथ मेहनत करना पड़ेगा, एक दूसरे से सामंजस्य बनाकर रणनीति के साथ कार्य करना होगा, तभी आने वाली पीढ़ी को हम सशक्त बना पाएंगे। आज केवल शिक्षा से विकास संभव नहीं है, शिक्षा के साथ-साथ आपको अपना अधिकार जानना पड़ेगा, योजनाओं के बारे में जानकारी लेनी होगी तभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ पाएंगे। नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों का भी कर्तव्य बनता है कि विधायक जी से आपसी संबंध मधुर रखते हुए समाजहित में अधिक से अधिक काम करें। योजनाओं को धरातल पर उतारें ताकि गांव का समुचित विकास हो। मत्स्य विभाग के अंतर्गत मछली पालन, प्रशिक्षण रोजगार, सब्सिडी,आवास, बीमा आदि के बारे में भी बताने की जरुरत है। वहीं रामाशंकर चौधरी ने झारखंड सरकार से अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी मछुआ आयोग का गठन का मामला उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार एवं संचालन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर चौधरी ने किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलाल चौधरी, विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चौधरी, चंद्रदेव चौधरी, पूर्व मुखिया नंदू चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, राजकुमार चौधरी, अम्बिका चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, उदेश चौधरी, केयास चौधरी, मनोज चौधरी, विनय चौधरी, लालमुनी चौधरी आदि उपस्थित थे।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production agency toronto Sesli Sohbet diyarbakır escort beylikdüzü escort sonbahis Çerkezköy escort trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort pendik korsan taksi Tekirdağ escort Mersin Çağdaşkent escort bahiscasino bahiscasino giriş Mersin escort bayan Mersin Escort Eskişehir Escort Mersin Escort Kemer Escort Çeşme Escort istanbul eskişehir arası nakliyat istanbul bursa ambar