महिलाओं का योग केंद्र बना टाउन हॉल परिसर

महिलाओं का योग केंद्र बना टाउन हॉल परिसर

मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन के परिसर अब धीरे धीरे महिलाओं का योग केंद्र बनता जा रहा है। टाऊन हाल के आस पास की कई महिलाएं यहां आकर एकसाथ मिलकर योगाभ्यास करती है। कुछ महिलाएं मार्निंग वॉक के बाद फ्री हैंड एक्सरसाइज करती है। चारदीवारी से घिरा हुआ यह स्थान महिलाओं के लिए अनुकूल भी है। यहां एक केयरटेकर भी रहता है जिससे कैंपस के अंदर कोई गाड़ी भी नहीं घुसती। इससे महिलाओं को इत्मीनान से योगा या व्यायाम करने में सहूलियत होती है। महिलाओं को योगा का ट्रेनिंग देने वाली प्रशिक्षक मोनिका प्रिया कहती है ये सब एकदिन में नहीं हुआ। कई महीने में धीरे धीरे यह माहौल तैयार हुआ। मोनिका प्रिया एक योग शिक्षक है, उन्होंने कहा कि एकांत व स्वच्छ वातावरण की तलाश में वो अपनी एक साथी के साथ यहां पहुंची थी। तब कुछ महिलाएं यहां मॉर्निंग वॉक करने आती थी। जब मोनिका यहां योगा करना शुरू किया तो अन्य महिलाएं भी उत्सुकतावश उनके पास आकर योगा करने लगीं । फिर धीरे धीरे बात फैली तो आसपास की अन्य महिलाएं भी जुड़ने लगी। फिलहाल यहां करीब 20 महिलाएं एकसाथ योगाभ्यास करती है। कुछ तो प्रतिदिन यहां आती है, तो कुछ जैसा समय मिले पहुंच जाती है। योगा करने वाली लवली मोदी कहती है पूरे दिन महिलाएं अपने परिवार के लिए समय देती है। उसमे से आधा घंटा हर रोज अपने लिए निकालकर योग करने से काम करने की एनर्जी और बढ़ जाती है। बबीता जैन ने कहा कि धीरे धीरे योग के प्रति महिलाओं के रुझान बढ़ रहा है , यह एक शुभ संकेत है। ममता जैन ने कहा कि महिलाओं के लिए योग एक शानदार विकल्प है, जिससे डॉक्टरों के पास जाने से बचा जा सकता है। इसके अलावे अंजू वर्मा, बबीता सिंघानिया, जूली पांडेय, डिंपल लाठ, सुमन जैन, डॉ शिप्रा, अदिति शर्मा, पम्मी सिद्धार्थ, रेखा सिंघानिया आदि योग करने वाली महिलाओं ने कह कि नगरनिगम भी बधाई के पात्र है कि इस जगह को साफ रखा गया है। महिलाओं ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां करीब 50 महिलाओं को निःशुल्क योगा सिखाने का लक्ष रखा गया है।

You may have missed