हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद

पलामू– सतबरवा थाना कांड संख्या 56/2026 में पुलिस ने हत्या मामले के एक आरोपी रवि सिंह (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त करीब 3.5 फीट लंबा बांस का लाठी बरामद किया गया। मृतक पवन कुमार सिंह की हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने के आरोप में मामला दर्ज है।कार्रवाई एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में की गई।

You may have missed