महिला चौपाल के तत्वावधान में सामाजिक संवेदना और सेवा भावना से प्रेरित खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महिला चौपाल के तत्वावधान में सामाजिक संवेदना और सेवा भावना से प्रेरित खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज नेत्रहीन एवं मूकबधिर बच्चों के विद्यालय,अजिडीह, गिरिडीह में महिला चौपाल के तत्वावधान में सामाजिक संवेदना और सेवा भावना से प्रेरित खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला चौपाल से जुड़ी सभी सहेलियों द्वारा स्वयं खिचड़ी तैयार कर स्नेहपूर्वक बच्चों को भोजन कराया गया।

यह कार्यक्रम शालिनी बैसाखियार के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें मीना गुप्ता, मोनिका, रूबी, स्वाति गौतम, भारती, स्वर्णा, मंजू तरवेय, ज्योति एवं ममता गुप्ता की सक्रिय सहभागिता रही। सभी महिलाओं ने सेवा भाव से बच्चों को भोजन कराया और उनके साथ आत्मीय समय बिताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधक मनोज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों में विकास कुमार, रवि कुमार, सोनू भारती, गणेश मौर्य एवं सुनीता मुर्मू ने आयोजन में सक्रिय सहयोग किया एवं कार्यक्रम में शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति अपनापन, सहयोग और सामाजिक समावेशन की भावना को सुदृढ़ करना रहा। बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी ने आयोजन की सफलता को सार्थक रूप से दर्शाया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा महिला चौपाल की इस मानवीय पहल की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। यह आयोजन समाज में करुणा, सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।