महेशलुंडी में आजादी का जश्न: टॉप करने वाले छात्रों को सम्मान, पर्यावरण योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र
महेशलुंडी पंचायत में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया आजादी का जश्न स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महेशलुण्डी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने पंचायत सचिवालय भवन में झंडोत्तोलन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिडीह गणेश कुमार रजक उपस्थित हुए समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि हमारे पंचायत के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे रहे हैं क्षेत्र में आधारभूत संरचना मजबूत हो रहा है ग्रामीणों को सुलभ रूप से सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ मिल रहा है प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश कुमार रजक सभा को संबोधित करते हुए पंचायत को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और दसवीं में उत्तम परिणाम लाने वाले बच्चों को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया वही पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव को बचाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नवलजीत शर्मा उर्फ रॉकी नवल और मनोज कुमार दास को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया और एक पेड़ मां के नाम पंचायत सचिवालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चल रहे निःशुल्क शिक्षा केंद्र के उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए अपने अस्त से केंद्र को 25000/–रुपया सहयोग किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से
- भोला प्रसाद ठाकुर, सूरेश प्रसाद मंडल, बासूदेव दास, राहुल कुमार साव, जगदीश दास, जगत पासवान, जफरली अली, संजर ठाकुर, लखन ठाकुर, गोविंद दास, शंकर मंडल, राजेंद्र साव, अनिल ठाकुर,सागर कुमार ,नेहा गुप्ता, रुनझुन देवी, मो अली,नजमुद्दीन अंसारी, उप मुखिया रमेश कुमार, पिरामल फाउंडेशन के सौरव कुमार उपस्थित थे सत्र 2024–25 में दसवीं कक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्र
1) नेहा कुमारी (पिता- नरेश कांदू), 91% अंक
2) सलोनी कुमारी (पिता- सुनील रवानी), 86.4% अंक
3) स्नेहा कुमारी (पिता- योगेन्द्र कुमार साव), 85.4% अंक
4) रिया कुमारी (पिता- स्वर्गीय मनोज रविदास), 83.2% अंक
5) राजा कुमार साहू (पिता- दशरथ साव), 82.4% अंक
6) नंदनी कुमारी (पिता- स्वर्गीय मनोज रविदास), SSC GD में लिखित परीक्षा निकालने के लिए
प्रकृति संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
7) नवलजीत शर्मा उर्फ रॉकी नवल
8) मनोज कुमार दास

