मेराल थाना परिसर में अब हर मंगलवार और शुक्रवार को लगेगा भूमि समाधान शिविर

मेराल थाना परिसर में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को भूमि समाधान दिवस शिविर आयोजन कर मनाया जाएगा। इस संबंध में वीडियो सतीश भगत ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत छोटे-छोटे विवादों के कारण विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई हो रही है जिसका निदान के लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा भूमि संबंधित विवाद को लेकर प्रखंड व अंचल और थाना कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं जिसका निष्पादन के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को विवाद एवं कार्य निष्पादन के लिए शिविर का आयोजन थाना परिसर में किया जाएगा। जिसकी सूचना सभी मुखिया पंचायत सचिव एवं अंचल उप निरीक्षक को दे दिया गया है। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक लोगो को उपस्थित होकर अपना समस्या को निदान कराने का आग्रह किया है।