मेराल सीएसपी संचालक के मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़कर अज्ञात चोरों ने 30000 रुपए लेकर हुए रफू चक्कर।

0
81bd7a22-34b4-44e4-8091-a8d768c98cc3

मेराल सीएसपी संचालक के मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़कर अज्ञात चोरों ने 30000 रुपए लेकर हुए रफू चक्कर।

मेराल बस स्टैंड के पास रेलवे स्टेशन रोड में खड़ी मोटरसाइकिल से अज्ञात चोरों ने₹30000 नगद डिक्की के लौक तोड़कर पैसा चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर के बाद लगभग 3:00 की है घटना करकोमा गाँव निवासी सीएसपी संचालक सुजित तिवारी स्टेट बैंक मेराल से पैसा निकासी कर रेलवे स्टेशन रोड में मोटरसाइकिल खड़ी कर किताब दुकान में अपने बच्चों के लिए कलम कॉपी खरीद रहे थे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका देख खड़ी बाइक से डिक्की का लॉक तोड़कर ₹30000 नगद चुराकर रफू चक्कर हो गए। भुक्त भोगी सुजित तिवारी ने मेराल थाना में आवेदन देकर चोरी के घटना के बारे में जानकारी दिया। आवेदन के आलोक में मेराल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अज्ञात चोरों को पहचानने और धर पकड़ के लिए अगल बगल के दुकानों से सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *