मेराल सब्जी बाजार में मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ बच्चा पकड़ा गया
मेराल बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार से बुधवार को शाम करीब 5:00 बजे मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ एक बच्चा को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया गया। आसपास के लोगों के अनुसार सब्जी बाजार में सब्जी खरीदने हुए एक व्यक्ति के पॉकेट से बच्चा मोबाइल निकल रहा था इसी दौरान वह पकड़ा गया। उसकी उम्र करीब 10 वर्ष होगी।मोबाइल चोर बच्चा को पकड़े जाने का हल्ला सुनकर बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए तथा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सब्जी बाजार के लोगों ने मोबाइल चोर बच्चा को पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब हो कि मेराल सब्जी बाजार में मोबाइल चोरी की घटना काफी बढ़ी हुई है जिससे लोग परेशान हैं।

