मेराल में आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर पर प्रशिक्षण, नई अपडेट की जानकारी दी गई
बाल विकास परियोजना मेराल के सभागार में पोषण ट्रैकर से संबंधित सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसकी शुरुआत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार भगत महिला पर्यवेक्षिका कुमारी स्वस्तिका एवं मीना देवी तथा प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा ने किया। इस प्रशिक्षण में मेराल बाल विकास परियोजना अंतर्गत मेराल एवं डंडई प्रखंड की सेविकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । जिसमें पोषण भी पढ़ाई कार्यक्रम अन्तर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं का पोषण ट्रैकर संबंधित विशेष जानकारी दिया गया। जिसमें पोषण ट्रैकर में नया अपडेट जिसमें लाभार्थी का फेस सुरक्षित करना है। इसी टीएचआर, एचसीएम, तथा बच्चों के उपस्थिति से संबंधित जानकारी दिया गया। इस अवसर पर सेविका विभा रानी, रेणु देवी, अनामिका देवी, शकुंतला देवी, नागवंती देवी, सुषमा देवी ,आशा देवी, संगीता देवी,अंबा रानी, बबीता पाठक, गीता देवी, राजकुमारी देवी, सुमन देवी,सरीता देवी सहित काफी संख्या में सेविकाएं उपस्थित थी।
मेराल प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत ने मेराल पूर्वी पंचायत में अनाधिकृत रूप से प्रज्ञा केंद्र संचालित करने पर रिमा देवी को प्रज्ञा केंद्र खाली करने का निर्देश दिया था। इसे लेकर मेराल पूर्वी पंचायत भवन पर ज्ञापंक 493 दिनांक 21-3- 2025 को लिखित रूप से आदेश जारी कर प्रज्ञा केंद्र को खाली करने को लेकर नोटिस चिपकाया गया था। उक्त प्रज्ञा केंद्र वर्तमान में विकास कुमार पिता विनोद प्रसाद गुप्ता के नाम से संचालित करने का आदेश जिला कार्यालय से हो गया है। लेकिन रिमा देवी द्वारा प्रज्ञा केंद्र खाली नहीं करने पर दंडाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस बल तथा पंचायत सचिव रामनाथ चौधरी के उपस्थिति में बीडीओ के निर्देश पर उक्त प्रज्ञा केंद्र में दोहरी ताला लगा दिया गया।

