मेराल: होंडा शोरूम चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

मेराल के नेनुआ मोड़ स्थित होंडा शो रूम में गुरुवार की रात्रि हुई चोरी की घटना में शामिल आदित्य प्रसाद पिता स्वर्गीय विश्वनाथ साव को पुलिस द्वारा शनिवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि आदित्य प्रसाद को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विदित हो की गुरुवार की रात्रि होंडा शोरूम में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। शोरूम के प्रोपराइटर पीयूष कुमार द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आदित्य प्रसाद का पहचान कर₹10000 नगद तथा एक लैपटॉप चोरी करने को लेकर नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा चोरी किया गया लैपटॉप को बरामद कर लिया गया है।