“मेराल: एक साल से फरार 8 आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार”
मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहबरिया गांव में पुलिस द्वारा विगत एक वर्ष से फरार चल रहे आठ आरोपियों के घर पर मंगलवार को इश्तिहार चिपकाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विष्णु कांत तथा सी दिनेश मुंडा ने बताया कि थाना कांड संख्या 94/2024 के तहत सोहबरिया गांव निवासी महेंद्र चौधरी पिता लखन चौधरी देवेंद्र चौधरी पिता शंभू चौधरी पप्पू चौधरी पिता कपिल देव चौधरी संतोष गुप्ता पिता मुखलाल गुप्ता अजीत कुमार चौधरी पिता लाल जी चौधरी श्यामलाल चौधरी पिता केश्वर चौधरी महेश चौधरी पिता बंगाला चौधरी तथा रमेश चौधरी पिता सरजू चौधरी के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज था। कोर्ट के आदेश अनुसार इन लोगों की फरारी को देखते हुए मंगलवार को बजे बजे के साथ आसपास लोगों की उपस्थिति में सभी आठ लोगों के घर में इश्तहार चिपकाए गया।

