मेदिनीनगर में ‘अनसंग हीरो अवार्ड्स’ संपन्न, निस्वार्थ सेवा करने वाले समाजसेवी सम्मानित
मेदिनीनगर में ‘अनसंग हीरो अवार्ड्स’ संपन्न, निस्वार्थ सेवा करने वाले समाजसेवी सम्मानित
मेदिनीनगर
‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्था द्वारा आयोजित ‘अनसंग हीरो अवार्ड्स’ समारोह गुरुवार शाम चित्रगुप्त मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के उन गुमनाम नायकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा की है।जिसने भारत विकाश परिषद के सत्येन्द्र नाथ तिवारी तथा पलामू स्केटिंग के अध्यक्ष चंदन जी तथा चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को उनके समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उप महापौर श्री मनोज सिंह जीने कहा, “समाज ऐसे ही लोगों से बनता है जो बिना किसी अपेक्षा के काम करते हैं। इनका सम्मान करना हमारा दायित्व है।” सम्मानित होने वाले समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सपरिवार उपस्थित रहे। ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ की मेदिनीनगर टीम ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य गुमनाम रूप से सेवा करने वालों को पहचान देना और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के तरफ से प्रमोद सिंह,पायल लाठ,जय प्रकाश जी,किशोर सिन्हा,विवेक अग्रवाल तथा संदीप मिश्रा उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन रमेश जी ने किया एवम् धन्यवाद ज्ञापन सीमा दीदी के द्वारा किया गया l
कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


