मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या, चेहरे से लेकर पैरों तक कई चोटें एवं खरोच

0
0ccd1eb1ef2cfa8bc43972a79964c08cc9de8a3d832f0c9aa0c84566970bb985

पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाली खबर आ रही है। मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ नग्न अवस्था में बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। बीती दोपहर अस्पताल स्टाफ ने इस महिला डॉक्टर का शव देखा तो सभी हैरान रह गए।

नग्न शरीर पर चेहरे से लेकर पैर तक कई चोटें थीं। इससे स्टाफ और डॉक्टरों में डर का माहौल है।

ये घटना आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की है। युवती पोस्ट ग्रेजुएट द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वो चेस्ट मेडिसिन विभाग में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थीं। वो आईसीयू बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर मृत पाई गईं।

जैसे ही महिला डॉक्टर का शव ऐसी हालत में मिला तो उनके साथ प्रशिक्षु डॉक्टरों ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते कोलकाता पुलिस के नॉर्थ सबअर्बन डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर दाखिल हुई। इस महिला डॉक्टर के शरीर पर चोटों के निशान हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कपड़े फटे हुए थे, शरीर अर्धनग्न था।

साथ ही नाराज डॉक्टरों ने 10 घंटे तक धरना और प्रदर्शन किया। ये असमंजस देर रात तक जारी रहा। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। महिला डॉक्टर के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ कॉलेज परिसर में दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। कॉलेज प्रशासन सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रहा है। इस घटना के बाद ममता ने माता-पिता को फोन कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *