मौकापरस्तों व विकास विरोधियों का होगा जमानत जप्त : मंत्री मिथिलेश

0

मौकापरस्तों व विकास विरोधियों का होगा जमानत जप्त : मंत्री मिथिलेश

मंत्री मिथिलेश के समर्थन में आवास पहुंचे ग्रामीण

विभिन्न प्रखंडों के 500 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन

फोटो : पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश
गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से कई बुद्धिजीवियों सहित 500 से अधिक लोग भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर पहुंच कर विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन करते हुए झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। सभी ने मंत्री को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान मेराल प्रखंड के गोंदा, हासनदाग, पेसका, गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया, रंका प्रखंड के कंचनपुर, चिनियां प्रखंड के डोल, गढ़वा प्रखंड के प्रतापपुर, भैंसमरवा, हंसकेर, नारायणपुर, नवादा आदि गांवों के लोग पहुंचकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर को समर्थन व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा छोड़ कर गोंदा से देवेंद्र गुप्ता, उमेश यादव, अनिल यादव, सहिजना गढ़वा से परमेश्वर तिवारी, पेसका से अमित कुमार, अनीस अंसारी, तौहीद अंसारी, रवि कुमार, सुमित कुमार, प्रिंस चंद्रवंशी, सत्यम दुबे, कंचनपुर से अनुज कुमार रंजन, राजेश कुमार, नंदू राम, प्रमोद कुमार, अयोध्या राम, संजय राम, प्रेम राम, प्रदीप कुमार, ओमकार राम, हंसकेर से विजय कुमार, संतोष राम, अक्षय कुमार, राहुल राज, अजय प्रजापति, निर्भय कुमार, मुनेंद्र राम, रेयाज अंसारी, पवन रजक, सरताज खान, आनंद प्रकाश चंद्रा, मनीष भारती, विनोद बैठा, गोलू प्रजापति, हंसकेर जमुनियाटांड़ से ममता कुमारी, सुनैना देवी, कौशल्या देवी, पानपति देवी, आरती देवी, ममता देवी, रीमा देवी, नारायणपुर सिमरिया टोला से रामचंद्र राम, रंजीत कुमार, आनंद महतो, चंदन रजवार ,छोटू रजवार, एस कुमार रजवार, अंबेडकर रजवार, सुरेंद्र राजवार, रामप्रवेश महतो, अंकित पासवान, पचपड़वा से तारा देवी, नवादा से तेजू विश्वकर्मा, संतोष चंद्रवंशी, लालचंद शर्मा, रामजी बिंद, कमल कुमार, नरेश प्रसाद चंद्रवंशी, जगदीश बिंद सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता को झूठा आश्वासन नहीं विकास चाहिए। गढ़वा में विकास विरोधी लोग जनता को बरगला कर सिर्फ झूठा आश्वासन देते हैं और जीत जाने के बाद सिर्फ अपनी पूंजी बनाने में लगे रहते हैं। किसी की ठेकेदारी चलती है तो कोई अपना निजी स्कूल, कॉलेज खोलने में लगा रहा है। जनता किस हाल में है इसकी चिंता किसी को नहीं होती है। चुनाव के समय लोग घड़ियाली आंसु बहाते हुए जनता को भ्रमित करते हैं। पूर्व के जनप्रतिनिधियों के समय में गढ़वा बदहाल बना रहा। जनता भगवान भरोसे पड़ी रही। कहीं भी कोई काम नहीं हुआ। आज उन्होंने काफी कम समय में गढ़वा की तस्वीर बदल दी है। गढ़वा का विकास देखकर विरोधियों की निंद हराम हो गई है। अब वे हिंदु-मुस्लिम, जात पात की राजनीति करने में लगे हुए हैं। ऐसे मौकापरस्त लोगों एवं विकास विरोधियों का गढ़वा की जनता जमानत जप्त करायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *