मारवाड़ी महिला समिति गिरिडीह शाखा का भव्य पदभार ग्रहण समारोह संपन्न
अखिल भारतीय मारवाडी महिला समिति गिरिडीह शाखा का पदभार ग्रहण समारोह बहुत शानदार दिव्य रूप से श्याम मंदिर में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि प्रमिला मेहरा जी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिया
रेखा सरावगी जी 2026- 28 की अध्यक्ष नियुक्त हुई सचिव सोनी गोयल और कोषाध्यक्ष मीकु अग्रवाल बनी
नगर निगम महापौर प्रमिला ने नगर साफ स्वच्छ रहे इसके लिए सरकारी प्रयास के साथ नागरिक स्वम अपने घर के बाहर आसपास साफ रखने पर जागरूक किया जिससे गिरिडीह नगर साफ़ और स्वच्छ रहे
झारखंड प्रांतीय निर्वाचित अध्यक्ष तूलिका सरावगी ने शहर के अरघा घाट और तालाब जो आज गंदे नाले में परिवर्तित हो गए हैं उनकी सफाई और खुदवा कर मिट्टी बाहर निकालने में मेयर का ध्यान आकृष्ट कराया ताकि बरसात में जल पुनः भर जाए और सभी लाभान्वित हो सके। मौके पर रीता संथालिया,डोली जालान, शकुंतला अग्रवाल,सुषमा जैन, पूर्णिमा अग्रवाल और महिला समिति की सदस्य सभी उपस्थित हुए
सृजन गिरिडीह शाखा मोहनपुर शाखा और पचंबा महिला समिति की बहने भी उपस्थित हुए और नाश्ते की व्यवस्था की गयी थी।

