भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर मंडल के अध्यक्ष बने सिंकू सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर मंडल के अध्यक्ष बने सिंकू सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर किए गए मनोनयन में सिंकू सिन्हा को गिरिडीह नगर मंडल का नया नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।
सिंकू सिन्हा को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाएगा।
नगर अध्यक्ष बनने के बाद सिंकू सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता