पांकी के आराधना ने बढ़ाई प्रखण्ड का मान,इंटर साइंस में बनी प्रखंड टॉपर

पांकी बाजार निवासी समाजसेवी व पूर्व विधायक प्रतिनिधि रहे सुनील गुप्ता की पुत्री अराधना कुमारी ने इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर प्रखंड का नाम रौशन की है। अपनी मेहनत लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर इंटर साइंस संकाय में 454 (90%8)अंक हासिल कर प्रखंड टॉप की। इस उपलब्धि से पूरे परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आराधना की सफलता ने सिर्फ उनके परिवार बल्कि पांकी प्रखंड क्षेत्र को गौरवानित की है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार वालो ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह साबित कर दी है की सफलता पाने के लिए मजबूत इरादे और कठिन परिश्रम सबसे जरुरी होती है।आराधना आदर्श राजकीयकृत प्लस 2 स्कुल की छात्रा है। उनके प्राचार्य कुलेश्वर राम ने इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You may have missed