मारपीट के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मारपीट के अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
केतार। केतार थाना क्षेत्र के अलग-अलग मारपीट के मामलों में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में खैरवा निवासी सुरेश चौधरी तथा खोनहर निवासी बंशीधर साह शामिल हैं।
थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध मारपीट से संबंधित मामलों में कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें।