मां ने बेटी को मारी गोली .. खुद थाने पहुंच कर बोली ‘ मैने कर दी हत्या

0
download

मां ने बेटी को मारी गोली .. खुद थाने पहुंच कर बोली ‘ मैने कर दी हत्या

 

 

गिरिडीह : जिले में शनिवार को मां ने अपनी नाबालिग बेटी (15) की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी प्रेमी से शादी के लिए अड़ी हुई थी। मां वहां शादी नहीं करना चाहती थी। परिवार ने दूसरी जगह रिश्ता फिक्स कर दिया था। 15 जनवरी को लड़की की शादी की रस्म होने वाली थी। हत्या करने के बाद मां स्वंय इलाके के बगोदर थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से कहा- मैंने गोली मारकर अपनी बेटी की हत्या कर दी है। यह सुनते ही पुलिसकर्मी भौंचक्के रह गए, फिर वह महिला को साथ लेकर उसके घर गए। घर के अंदर बेड पर बेटी का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और साथ ही महिला को हिरासत में लेकर हत्या के कारणों को जानने के लिए पूछताछ कर रही है। नौशाद आलम, एसडीपीओ, बगोदर- सरिया का कहना है कि गोली मारकर किशोरी की हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि लड़की को उसके घर पर ही गोली मारी गई है. गोली उसके सिर में लगी. बहुत करीब से फायरिंग की आशंका है. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मां ने बेटी को गोली क्यों मारी, इसका पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, बेटी को गोली मारने के बाद आरोपी मां पुलिस थाना पहुंची और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया. उसने पुलिस से कहा कि उसने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed