सुआ रेलवे अंडर पास निर्माण समिति 21 जनवरी को पलामू सांसद के आवास का करेगी घेराव–रूचिर तिवारी

0
1238abe4-29c4-4568-a8b2-8541fe3008f6

सुआ रेलवे अंडर पास निर्माण समिति 21 जनवरी को पलामू सांसद के आवास का करेगी घेराव–रूचिर तिवारी

 

 

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी सदर उप प्रमुख शीतल सिंह चेरो, उमेश सिंह चेरों ने बिनहुआ टोला के पास रेल पटरी क्रॉसिंग के पास बैठक किया जहां पर सैकड़ो की संख्या में अगल-बगल के ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में बिनहुआ टोला के पास रेलवे अंडर पास बनाने की मांग की। मौके पर भाकपा जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा ग्राम -सुआ के बिनहुआ टोला के पास जो रेल लाइन बिछाया गया है वह रेल लाइन बिछाने से पहले सर्वे का रोड है लेकिन रेल पदाधिकारी के द्वारा इस बात को ध्यान में न रहकर आम जनता का सर्वे का सड़क में ही रेल लाइन बिछा दिया आज जरूरत है उसपर रेलवे अंडरपास बनाने की जिसमें सुआ कौड़िया भूसही लहसुनिया परिहिया टोला, बखरी लाली माटी टोला, डीटीएस टोला,नवका अहरा, निराला टोला, सरजा,पोलपोल, शहीद दर्जनों से ऊपर गांव के हजारों लोग, माल मवेशी का डेली आवागमन होता है जिसमें हमेशा जान माल का खतरा बना हुआ रहता है पिछले वर्ष आदिम जनजाति के एक व्यक्ति की ट्रेन में कटकर मृत्यु भी हो गई थी। फिर भी रेलवे प्रशासन के द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिछले दिनों डाल्टनगंज स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से को धनबाद स्टेशन अधीक्षक को लिखित पत्र दिया गया था जिसमें एक महीना का समय दिया गया था उसी के तहत आज बैठक हुआ और बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 जनवरी को हजारों की संख्या में ग्रामीणजन पलामू सांसद के आवास का घेराव कर मांग पत्र सौंपगी। इस दरमियान गुमशुदा पलामू सांसद का खोज करना होगा, पलामू सांसद को नींद से जगाओ, रेलवे अंडर पास का निर्माण चालू करो, रेल प्रशासन होश में आओ जैसे सैकड़ो ग्रामीणों ने एक स्वर में नारा लगाया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया। मौके पर उमेश सिंह चेरो ने कहा कि भाजपा के सांसद दिल्ली में केवल संसद में मामला उठाने का नाटक करते हैं जबकि यह बड़ा मुद्दा पर कभी भी एक शब्द संसद में नहीं बोले आगामी चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। रेलवे लाइन के समक्ष, उप प्रमुख चेरों शीतल सिंह निराला, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव उमेश सिंह चेरो,सुरेश चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, दिनेश राम,करीमन पासवान, दिलदार सिंह हृदय सिंह विलास माझी संतोष सिंह राजेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह रवि पासवान राम लखन सिंह अरुण कुमार यादव प्रदीप प्रजापति मंतोष कुमार रवि पासवान शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे और सभी ने रेलवे अंडर पास बनाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *