मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडालो में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुला मां दुर्गा के पट दर्शन के लिए पंडालो में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा महोत्सव। आकर्षक तरीके से सजाया गया है विभिन्न पूजा पंडाल। मां शायर देवी धाम में प्रसिद्ध समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता द्वारा महा भंडारा का किया गया आयोजन तथा मुडल टोला मेराल में भी महाप्रसाद का किया जा रहा है वितरण वही हासनदाग में दुर्गा पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष, उप मुखिया अविनाश कुमार चौबे उर्फ बिट्टू के तरफ से भी महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। तथा कही श्री रामलीला तो कहीं प्रवचन तो कहीं श्री रामचरितमानस नवाह पारायण का पाठ किया जा रहा है जिससे क्षेत्र पुरा भक्ति मय हुआ है।
