मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्रा अवनी कुमारी का शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
कोडरमा झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अवनि कुमारी ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद, अवनि का चयन झारखंड राज्य टीम में हुआ। मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, अवनि ने अपनी असाधारण प्रतिभा और समर्पण का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी आयु वर्ग और 10 मीटर राइफल सब यूथ वुमन इवेंट में अखिल भारतीय स्तर पर 27वीं रैंक हासिल की।
अवनी के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने अवनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अवनी ने अपने स्कूल का नाम पूरे देश में रौशन करने का कार्य किया है। वहीं निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि अवनी के प्रदर्शन ने ये साबित किया है अपनी मेहनत और प्रतिभा से कोई भी कार्य असंभव नहीं है और उसे हासिल किया जा सकता है । विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर अवनी कुमारी के अलावा विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ कुमार जिनका चयन झारखंड की खो खो टीम में हुआ है उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि आगामी सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है तथा सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर तृतीय कक्षा तक नामांकन फ्री है। विस्तृत जानकारी अभिभावक विद्यालय कार्यालय से प्राप्त कर सकते है ।

