अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 42वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 42वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम संपन्न किया गया। स्थापना दिवस की शुरुआत ध्वज वंदन युवा भवन गिरिडीह में गर्व के साथ मंच का ध्वज फहराया गया।
युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति!
जय मंच, जय भारत! का नारा सभी सदस्यों ने नारा लगाया तत्पश्चात नर सेवा ही नारायण सेवा के तहत स्थानीय सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का छोटा सा प्रयास किया गया।
संगठन के विस्तार हेतु मंच परिवार में 2 नए सदस्यों का स्वागत किया गया।
इस शुभ अवसर पर सबने प्रेरणापुंज स्वर्गीय प्रमोद सराफ के सपनों को याद किया और यह संकल्प लिया कि सकारात्मकता और प्रगतिशील विचारधारा के साथ हम अपने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
अंत में सभी मंच साथियों ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की पुनः हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम में सौरभ जालान
अध्यक्ष (सत्र 2025–26)
मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा, सौरभ जालान, निखिल झुनझुनवाला, अमित बचुका, नीलकमल भरतीया, मोनू जालान, विशाल सिंघानिया, सरंग केडिया, आशीष जालान, सुबोध मोदी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

