मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड
कोडरमा — झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोडरमा के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह भव्य सम्मान समारोह नई दिल्ली में केआईईटी (KIET) यूनिवर्सिटी एवं पाई टीवी (PAAI TV) के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में किसी कारणवश जी. सी. वर्मा स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, उनके स्थान पर राकेश उनकी ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। समारोह में देशभर से शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त होने पर प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोडरमा की पूरी समर्पित टीम को देते हुए कहा कि यह पुरस्कार विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने टीम के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने हर्ष व्यक्त एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्राचार्य जी. सी. वर्मा को मिला लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोडरमा के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने गुरु वर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। निदेशक ने पूरी विद्यालय टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मिले इस सम्मान से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है तथा यह उपलब्धि कोडरमा जिले के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है।

