लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 स्वीप कैलेंडर के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिन–गुरुवार को ड्रॉइंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय कल्याणपुर, गढ़वा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) इकाई ने लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त स्वीप कैलेंडर के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिन–गुरुवार को ड्रॉइंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संचालन कर रहे एन एस एस पदाधिकारी प्रो. अनीता तूफानी तथा प्रो. सुनील पाल ने छात्राओं को मतदान जागरूकता पर जोर देते हुए सभी मतदाता विद्यार्थियों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी प्रिया, जयमाला, स्नेहा तथा अन्य छात्राएं उपस्थित थे। इसमें बेहत्तर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
