लोकसभा आम चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वोलेंटियर्स के साथ की बैठक

0
a3a7f7c8-6472-447b-a1c0-b70effae84a9

लोकसभा आम चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वोलेंटियर्स के साथ की बैठक

गढ़वा:- खरौंधी लोकसभा आम चुनाव में शतप्रतिशत मतदान को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में प्रखण्ड सभागार में सभी वोलेंटियर्स के साथ बैठक किया गया।बीडीओ रविन्द्र कुमार ने बताया की निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन दो दो वोलेंटियर्स रखने का निर्देश प्राप्त है।उक्त वोलेंटियर्स जिनकी आयु 14 से 17 वर्ष है एवं वह मतदाता नही है।मतदान के दिन कतार प्रबंधन, बुजुर्ग ,दिव्यांग,एवं शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को सहयोग करेंगे।साथ ही हेल्प डेस्क पर बीएलओ की भी सहयोग करेंगे।साथ ही वोलेंटियर मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर के इंचार्ज भी रहेंगे जिन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता होगी उन्हें उपलब्ध कराएंगे।उक्त कार्यो को प्राथमिकता के आधार आप करने हेतु सभी वोलेंटियर्स के साथ बैठक कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।ताकि वे अच्छे से मतदाताओं के साथ व्यवहार करते हुए उन्हें मतदान केंद्रों पर चिकित्सा, कतारबद्ध,पानी,एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान कर सके साथ ही वीडियो ने अपील किया कि निर्भय होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें मौके पर बीपीआरओ उमेश कुमार,अमर कुमार सोनी,लवकुश प्रजापति,गुलाब पासवान,असलम अंसारीर,वोलेंटियर्स अमन राज, रंजन उरांव,रोहित गुप्ता,प्रकाश गुप्ता सहित सभी मतदान केंद्रों के वोलेंटियर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *