लोध फॉल मुख्य मार्ग पर खेत मे लगी आग, बीडीओ सह सीओ ने खुद बुझाकर दिखाई तत्परता
लोध फॉल मुख्य मार्ग पर खेत मे लगी आग, बीडीओ सह सीओ ने खुद बुझाकर दिखाई तत्परता
महुआडांड़ (लातेहार)
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संतोष बैठा ने लोध फॉल मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खेत में लगी आग को स्वयं बुझाकर प्रशासनिक संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खेत में अचानक आग लग गई थी, जिससे आसपास के खेतों और मार्ग से गुजरने वाले लोगों को खतरा उत्पन्न हो सकता था। लोध फॉल से लौट रहे बीडीओ सह सीओ संतोष बैठा मौके पर पहुंचे और
और बिना देर किए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।
इस दौरान संतोष बैठा ने लोगों से अपील की कि खेतों में आग न लगाएं और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके। उनके इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।

