लगा भव्य मेला पहली बार सांस्कृत कार्यक्रम का आयोजन

0
3d38fea4-a3b9-4caa-8411-dc4a5a6de7f4

लगा भव्य मेला पहली बार सांस्कृत कार्यक्रम का आयोजनः
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत गांधीपुर शिव घाट मेला समिति के द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका फीता काटकर स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया जी ने किया । विधायक जी ने कहा कि आचार संहिता के बाद फंड आते ही इस स्थल पर मंच का आयोजन किया जाएगा । सिवान से धनंजय शर्मा तथा बलिया से दीपिका ओझा जी का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इन दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया । मेला समिति के महामंत्री विकास दुबे ने बताया कि 50 वर्षों से भी अधिक समय से यहां पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मेला का आयोजन किया जाता है । मेला में कुछ वर्षों से भीड़ कम होने की वजह से इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे लोगों का जुड़ाव और लगाव इस मेले से बढ़े । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चैनपुर प्रखंड के उपप्रमुख सुनील सिंह, मेला समिति के अध्यक्ष दिवाकर दूबे, उपाध्यक्ष श्यामलाल चौरसिया कार्यकारी अध्यक्ष सूरज पांडेय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, राहुल चौरसिया, मीडिया प्रभारी संदीप चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मेला को सक्रिय बनाने में लगे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *