लेस्लीगंज लूटकांड का बड़ा खुलासा, शातिर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

लेस्लीगंज लूटकांड का बड़ा खुलासा, शातिर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार 🚨

पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र, कानबाली और नकदी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 7 मई की रात बोहिता गांव में हुई इस वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों — असतफाक आलम, मो. इरफान उर्फ सोनू और नाजिल आलम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मंगलसूत्र का लॉकेट, घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मो. इरफान उर्फ सोनू पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

📍 पलामू पुलिस लगातार अपराधियों पर कस रही शिकंजा

You may have missed