लायंस क्लब गिरिडीह टाउन ने किया 2025–26 के पदाधिकारियों का भव्य स्थापना समारोह
गिरिडीह:- लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन, लायंस क्लब गिरिडीह जागृति, लायंस क्लब गिरिडीह सनशाइन द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्थापना समारोह होटल संगम गार्डन, कोर्ट रोड, गिरिडीह में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन के लायन निर्मल कुमार को क्लब का अध्यक्ष, लायन धीरज कुमार जैन को सचिव और लायन रवि अग्रवाला को कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।
लायंस क्लब गिरिडीह जागृति ने लायन नीलम भदानी को क्लब का अध्यक्ष, लायन रश्मि कंधवे को सचिव और लायन मीना गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।
लायंस क्लब गिरिडीह सनशाइन ने लायन सुमित भुडोलिया को अध्यक्ष, लायन विनीत केडिया को सचिव और लायन पुनित खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।
साथ ही, पूरी कार्यकारिणी समिति का भी औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण कराया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि MJF Ln. शुभ्र मजूमदार (प्रथम उप जिला गवर्नर), इंस्टॉलेशन अधिकारी: PMJF Ln. राजेश गुप्ता पवन (पूर्व जिला गवर्नर), मुख्य वक्ता: MJF Ln. कंचन कुमार साहू (द्वितीय उप जिला गवर्नर), इंडक्शन अधिकारी: MJF Ln. सिद्धार्थ मजूमदार (पूर्व जिला गवर्नर) एवं इंस्टॉलेशन चेयरमैन: MJF Ln. विकास खेतान मुख्य रूप से उपस्थ थे।
इस अवसर पर नए सदयों ने भी शपथ ग्रहण लेकर लायन्स क्लब की सदस्यता प्राप्त की ।
नव नियुक्त अध्यक्ष लायन निर्मल कुमार ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार जताया और आने वाले कार्यकाल के लिए सेवा आधारित कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा,“हमारा ध्यान स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी”। समारोह में वर्ष 2024–25 के पूर्व पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत प्रस्तुतियों और रात्रिभोज ने समारोह को यादगार बना दिया। लायंस क्लब विगत वर्षों से नेत्र जांच शिविर, रक्तदान, शिक्षा सहायता और आपदा राहत जैसे कई सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देता आ रहा है। नई कार्यकारिणी इस सेवा परंपरा को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में पूर्व पदाधिकारियों और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अमरजीत सलूजा, रतन गुप्ता, प्रदीप डोकानिया, संजय भुदोलिया, ध्रुव सोंथालिया, अनिल अग्रवाल, डॉ. नीरज डोकानिया, साहिल कुमार, दिनेश खेतान, श्रवण केडिया, सुनील मोदी, अमित जालान, दीपक जैन, अनिल, डॉ. आनंद कुमार, सुनील केडिया, राहुल केडिया, संजय डांगाइच, उत्तम टिबड़ेवाल, साहिल सलूजा, अंकित सरावगी आदि उपस्थित थे।

